Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow४ मिनट पहले

बड़हलगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से 27 वर्षीय युवक

बड़हलगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से 27 वर्षीय युवक

बड़हलगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से 27 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में कोहराम *बड़हलगंज, गोरखपुर।* बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की जान चली गई। मदरिया चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मटिहानी निवासी अंकित यादव की मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मटिहानी निवासी शिवचंद यादव के छोटे बेटे अंकित यादव (27) शुक्रवार रात करीब 8 बजे मदरिया चौराहे से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चौराहे के पास पहुंचे, गोला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ जुट गई। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और अंकित को बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि अंकित घर का सबसे छोटा बेटा था। उसकी असमय मौत से पूरे मटिहानी गांव में मातम पसरा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares