Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे चंद्रिका मिश्रा नहर पटरी पर रफ्तार का

सुल्तानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे चंद्रिका मिश्रा नहर पटरी पर रफ्तार का कहर टूट पड़ा।आमने-सामने आ रही दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक बाइक चालक और दूसरी बाइक पर पीछे बैठे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक महिला,एक बच्चा व दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय भेजवाया।हादसे की सबसे बड़ी वजह लापरवाही मानी जा रही है।बताया जा रहा है कि दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं लगाया था,जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से दो जिंदगियां पलभर में बुझ गईं।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है।

0 likes
0 comments0 shares