Bansgaon Sandesh
Login

_लम्भुआ में चला हरियाली अभियान: आम पौध भंडारे के साथ सैकड़ों पौधे

_लम्भुआ में चला हरियाली अभियान: आम पौध भंडारे के साथ सैकड़ों पौधे रोपे गए_ सुलतानपुर-प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण सप्ताह 01 जुलाई से 07 जुलाई 2026 के तहत लम्भुआ ब्लॉक के पठखौली ग्राम, तुलसी नगर वार्ड में बुधवार को वृक्षारोपण एवं आम पौध भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन और छात्र-छात्राओं को जागरूक करना रहा। इस दौरान आम, मौलश्री, महुआ, पीपल, पाकड़ समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। स्कूली बच्चों को आम के पौधे वितरित कर उन्हें पेड़ लगाने और उनकी देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यावरण बचाना सिर्फ सरकार की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित करने की अपील की गई। कार्यक्रम में आए लोगों ने हरियाली बढ़ाने और वृक्षारोपण सप्ताह को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत प्रतिनिधि अवनीश सिंह अंगद, रविंदर सिंह, प्रशांत चतुर्वेदी, डॉ. के. पी. सिंह, जगदानंद झा, सलमान, सतीश, चंद्रकांत विश्वकर्मा, घनश्याम सहित कई वार्डों के सभासद और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares