Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग १ घंटा पहले

आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के क्षेत्रीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन

आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के क्षेत्रीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन

आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के क्षेत्रीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन जखनियां, गाजीपुर। आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को 373 विधानसभा जखनियां क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुनील कुमार पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी वाराणसी, आजाद समाज पार्टी तथा श्यामशंकर पटेल, प्रभारी वाराणसी मंडल की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी एवं प्रत्याशी विनय सागर ने की। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार बौद्ध की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान मंडल एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में गोरखनाथ बोडू (उपमंडल प्रभारी), हरेंद्र के प्रधान (मंडल संयोजक), विकास राव (मंडल प्रभारी), आशुतोष चंदन (पूर्व जिलाध्यक्ष), वीरेंद्र भारती, अनिल कुमार बौद्ध, दीपक रख, मनोज कुमार गौतम, प्रिंस कुमार, विजय कुमार, राहुल कुमार, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, भीम कुमार, चंदन कुमार, मुकेश, अजीत कुमार, पूर्विकुमार, संजय बौद्ध, शिवनारायण एवं महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय कार्यालय को संगठन की गतिविधियों को गति देने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बताया।

0 likes
0 comments0 shares