*गोरखपुर के युवक ने UAV पायलट बनकर बढ़ाया जिले का मान, 800

*गोरखपुर के युवक ने UAV पायलट बनकर बढ़ाया जिले का मान, 800 से अधिक सैनिकों को दी ड्रोन ट्रेनिंग* गोरखपुर जनपद के शंकरपुर बघाड़ (Baghad) गांव निवासी सूरज शुक्ला आज अपनी मेहनत और लगन के दम पर ड्रोन और डिफेन्स सेक्टर में नई पहचान बना रहे हैं। देश की सुरक्षा से जुड़े क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सूरज शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2023 में एग्रीकल्चर ड्रोन और ड्रोन डिलीवरी प्रोजेक्ट्स से की थी। धीरे-धीरे अपने अनुभव और कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने डिफेन्स और एयरोस्पेस सेक्टर में भी अपनी मजबूत पहचान बना ली। सूरज शुक्ला का उद्देश्य केवल खुद आगे बढ़ना ही नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को भी प्रेरित करना है। इसी सोच के साथ उन्होंने अपना एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है, जहां वह ड्रोन टेक्नोलॉजी, अपने अनुभव और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हैं, ताकि युवा नई तकनीक सीखकर आत्मनिर्भर बन सकें। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में गर्व का माहौल है और युवाओं के लिए वह एक प्रेरणा बनकर उभर रहे हैं। न्यूज संवाददाता (रामप्रकाश कसौधन) न्यूज़। (बांसगांव संदेश न्यूज़) स्थान (सिकरीगंज गोरखपुर)