लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे जनता परेशान।
लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे जनता परेशान। सहजनवा गोरखपुर विधानसभा सहजनवा के ग्राम पंचायत रामपुर टोला (प्रानपुर )में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क में जगह-जगह गड्ढे एवं पानी भरे हुए हैं ।आए दिन लोग इन पानी और गड्ढों के शिकार होते जा रहे हैं। कई लोग कई बार गिरकर घायल भी हो चुके हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा इसका संज्ञान नहींलिया जा रहा है। सड़क का निर्माण कराया जाता है लेकिन वह सड़क छह महीने के अंदर ही टूट करके खराब हो जाती है जिसके द्वारा गांव की जनता परेशान होती है आखिर ऐसा कौन सा पदार्थ डाला जाता है कि साल भर के अंदर ही वह सड़क टूटने लगती है क्या इस पर शासन प्रशासन के लोग कभी ध्यान देते हैं ।क्षेत्रीय विधायक या क्षेत्रीय सांसद महोदय भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं मजबूर होकर के वहां की जनता के द्वारा प्रदर्शन किया गया कि जल्द से जल्द सड़क में बने हुए गड्ढों को भरवारा जाए ।इसको गांव के द्वारा संज्ञान में दिया गया आज गांव के सामाजिक लोगों के सहयोग से धरना प्रदर्शन दिया गया विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की गई है ।इस प्रदर्शन में गब्बू लाल प्रजापति ,दिलीप मौर्य, रामनाथ राव ,इंद्रदेव सिंह ,गिरीश रावत ,दुर्गेश कुमार ,श्यामलाल ,जीतन विश्वकर्मा ,उर्मिला देवी ,प्रेमलता देवी, निर्मला देवी, चंद्र पाल ,लोकावटी देवी बटोही, राम सकल आदि तमाम सैकड़ो लोगों ने सड़क पर गड्ढे के पास धरना और प्रदर्शन किए।