Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

*सुलतानपुर ब्रेकिंग* बल्दीराय विकास खंड की ग्राम पंचायत सुखबड़ेरी में भीषण गर्मी

*सुलतानपुर ब्रेकिंग* बल्दीराय विकास खंड की ग्राम पंचायत सुखबड़ेरी में भीषण गर्मी के बीच प्रधान प्रतिनिधि शिवम यादव ने बेजुबान पशुओं के लिए सराहनीय पहल कर मानवता की मिसाल पेश की है।गांव के सूख चुके तालाब में पानी भरवाकर उन्होंने प्यास से बेहाल मवेशियों को राहत पहुंचाई है।तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान के कारण गांव के अधिकांश जलस्रोत सूख गए थे,जिससे पशु पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे।इस समस्या को देखते हुए शिवम् यादव ने तत्काल तालाब में पानी भरवाने का कार्य शुरू कराया। तालाब में पानी पहुंचते ही गाय,भैंस और अन्य पशु वहां पहुंचकर प्यास बुझाने लगे।यह दृश्य देख ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि की जमकर सराहना की।लोगों ने कहा कि जहां लोग भीषण गर्मी में अपने घरों तक सीमित हैं,वहीं शिवम् यादव ने बेजुबान जीवों की पीड़ा समझकर सच्ची जनसेवा का परिचय दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक यह पहल न सिर्फ पशु प्रेम बल्कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधित्व का भी उदाहरण है।गांव में शिवम् यादव की यह पहल पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे अनुकरणीय कदम बता रहे हैं।

0 likes
0 comments0 shares