Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

मोदनवाल समाज के होली मिलन संपन्न

मोदनवाल समाज के होली मिलन संपन्न

बडहलगंजमोदनवाल समाज के होली मिलन समारोह मे दिखा एकता का रंग अखिल भारतीय मोदनवाल समाज बड़हलगंज की तरफ से माँ शारदा मैरिज हाल बड़हलगंज मे 18 मार्च को स्वजातीय बन्धुओ का होली मिलन का कार्यक्रम किया गया I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मोदनवाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीनानाथ मोदनवाल अपने सम्बोधन मे कहा कि आज बड़हलगंज के स्वजातीय बन्धुओ द्वारा होली मिलन के कार्यक्रम को देख कर लगा कि मोदनवाल समाज अब विकास कर रहा है और इस तरह के कार्यक्रम अब तक शहरो मे देखने को मिलती थी, लेकिन अब बड़हलगंज मे होली मिलन का कार्यक्रम हो रहे है, इससे अपने समाज के लोगो को जानने और उनका उत्थान करने का एक माध्यम बनेगा I मझगावा के ग्राम प्रधान संदीप मोदनवाल ने कहा कि होली मिलन के इस कार्यक्रम मे आ कर मुझे अपने समाज के लोगो से मिलने और जानने का अवसर मिला I अखिल भारतीय वैश्य फेडेरेशन के जिला कोषाध्यक्ष श्रवण मोदनवाल ने कहा की होली मिलन भाईचारे का मिलन है, अपने समाज को एकजुट होकर कार्य करने का सन्देश दिये I कार्यक्रम का संचालन विरेन्द्र कुमार (वीरु) एडवोकेट ने किया और कहा स्वजातीय बन्धु आप या आपके पिता जिस क्षेत्र मे अपना नाम किये है, उसको आप आगे बढ़ाये और अपने समाज के साथ-साथ सम्पूर्ण हिन्दू समाज के विकास के लिये एक साथ मिलकर काम करे ताकि अपने समाज के साथ साथ समस्त हिन्दू समाज का विकास व एकजुटता बनी रहे, तभी इस होली के त्योहार की सार्थकता सिद्ध होगी I कार्यक्रम की अध्यक्षता मोदनवाल समाज के सबसे वरिष्ठ छेदी लाल मोदनवाल ने किया और कार्यक्रम मे विजय मोदनवाल, संजय मोदनवाल, प्रवीण, अमित उर्फ हनी, गोविन्द, सुबास, संजय, अजय, कृष्णदीप, मनोहर, हरिओम, कृष्णा, राजू रमेश, सुनील, बजरंगी मोदनवाल आदि उपस्थित रहे I

1 likes
0 comments0 shares