गांधी जयंती पर 5 व 3 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता। देवरिया,
गांधी जयंती पर 5 व 3 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता। देवरिया, 30 सितंबर। गांधी जयंती के अवसर पर खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय, देवरिया की ओर से 5 किलोमीटर ओपन पुरुष एवं 3 किलोमीटर ओपन महिला क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 7 बजे से स्टेडियम, देवरिया के बाहर चाहरदिवारी के चारो तरफ चक्कर लगाकर संपन्न होगी। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम 06 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने जनपद के सभी प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्याओं से अनुरोध किया है कि अपने विद्यालय एवं महाविद्यालय के खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए निर्देशित करें।