Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoria३२ मिनट पहले

न्यूज देवरिया, डीएम आवास के सामने पुलिस बूथ पर कथित रूप से

न्यूज देवरिया, डीएम आवास के सामने पुलिस बूथ पर कथित रूप से

न्यूज देवरिया, डीएम आवास के सामने पुलिस बूथ पर कथित रूप से कब्जा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल,, देवरिया। जिला मुख्यालय के सदर कोतवाली रोड स्थित जिलाधिकारी आवास के सामने सदर कोतवाली रोड पुलिस बूथ पर कथित रूप से बांसफोर समुदाय के कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस बूथ का उपयोग अब अपने मूल उद्देश्य के बजाय अन्य कार्यों के लिए किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नगर वासियो एव आम नागरिकों का कहना है कि यह स्थान संवेदनशील क्षेत्र में आता है, क्योंकि इसके ठीक सामने जिलाधिकारी का आवास है। इसके बावजूद यदि पुलिस बूथ पर अतिक्रमण हुआ है तो यह प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल मौके का निरीक्षण कर पुलिस बूथ को अतिक्रमण मुक्त कराए और उसे पुनः सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपयोग में लाया जाए। उनका कहना है कि सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।जब की हाल ही मे, नगर पालिका प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया था इसके बावजूद भी यह अतिक्रमण वर्तमान समय में देखने को मिल रहा है। इस मामले में अभी तक प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि अतिक्रमण की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। वहीं पुलिस के कार्यशैली पर भी पुलिस बूथ पर किए गए कब्जे को शहर वासियो में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है

0 likes
0 comments0 shares