Bansgaon Sandesh
Login
S
Azamgarh२९ मिनट पहले

आजमगढ़ में 536 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, 16 अक्टूबर को होगा दूसरा चरण

आजमगढ़ में 536 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, 16 अक्टूबर को होगा दूसरा चरण

आजमगढ़। सावित्रीबाई फुले राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह आयोजित किया गया। इसमें 536 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। 534 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देकर सुखमय जीवन की कामना की। जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के तहत प्रति जोड़ा एक लाख रुपये की व्यवस्था है। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के खाते में, 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री तथा 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। पहले यह सहायता राशि 51 हजार रुपये थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि समारोह में 11 विकास खंडों और सात नगरीय निकायों के लाभार्थी शामिल हुए। सीडीओ ने कहा कि योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग देने के साथ सामाजिक समरसता और समानता को बढ़ावा देती है। जिलाधिकारी ने बताया कि सामूहिक विवाह का दूसरा चरण 16 अक्टूबर को आयोजित होगा। पात्र लाभार्थी आधिकारिक पोर्टल www.cmsvy.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares