Bansgaon Sandesh
Login
V
Bahraichलगभग १ घंटा पहले

ग्राम प्रधानों ने किया श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का सम्मान फखरपुर, बहराइच

ग्राम प्रधानों ने किया श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का सम्मान फखरपुर, बहराइच

ग्राम प्रधानों ने किया श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का सम्मान फखरपुर, बहराइच फखरपुर विकास खंड में श्रमिक सृजन दिवस के अवसर पर वीबीजी रामजी योजना के तहत विशेष अभियान चलाया गया। इस योजना के अंतर्गत महानगरों से लौटे मजदूरों को गांव में ही 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। सोमवार को गजाधरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों सराय काजी, कंदौसा, परसेंडी, तखवा, बेदौरा, टेंडवा अल्पी मिश्र, वजीरगंज, भिलौरा बसंती, रसूलपुर द्रहटा गजाधारपुर सहित अन्य पंचायतों में स्वच्छता और श्रमिक सम्मान की अनूठी पहल देखने को मिली। ग्राम प्रधान रईस खान, रफीक अंसारी, रियाज अहमद, शिवकुमार, उदयराज वर्मा, ज्ञानचंद्र वर्मा, साहनूर खान आदि की उपस्थिति में सैकड़ों श्रमिकों ने ग्राम सभा में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों और सचिवों ने श्रमिकों के योगदान को सम्मान देते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वकील अहमद की रिपोर्ट

0 likes
0 comments0 shares