Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*परीक्षा में नकल की कोशिश: मोबाइल के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार* *आरक्षी भर्ती

*परीक्षा में नकल की कोशिश: मोबाइल के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार* *आरक्षी भर्ती

*परीक्षा में नकल की कोशिश: मोबाइल के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार* *आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान कक्ष में फोन इस्तेमाल करते पकड़ा गया, मुकदमा दर्ज* गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले एक अभ्यर्थी को थाना एम्स पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, 8 जून 2026 को नीना थापा इंटर कॉलेज, गोरखपुर में आयोजित परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी रामप्रकाश कुमार पुत्र जयप्रकाश चौहान, निवासी बेलवरिया थाना अस्थावां, जिला नालंदा (बिहार) को कक्ष निरीक्षक ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद उसे थाना एम्स पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0 150/2026 के तहत धारा 318(3), 221 बीएनएस एवं 3/4 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के कब्जे से आधार कार्ड, परीक्षा का एडमिट कार्ड (छायाप्रति) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares