Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipur९ दिन पहले

कोडीन कफ सिरप तस्करी से अर्जित 60 लाख से अधिक की संपत्ति

कोडीन कफ सिरप तस्करी से अर्जित 60 लाख से अधिक की संपत्ति

कोडीन कफ सिरप तस्करी से अर्जित 60 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क, गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार गाजीपुर।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने मादक द्रव्य तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई थाना कोतवाली में पंजीकृत गंभीर अभियोग के अंतर्गत की गई है।पुलिस के अनुसार दिनांक 24 नवंबर 2025 को कोडीन युक्त कफ सिरप से संबंधित एक मामले में थाना कोतवाली गाजीपुर पर मु0अ0सं0 896/25 अंतर्गत BNS, औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम तथा NDPS Act की विभिन्न गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले में अभियुक्त अमित सिंह पुत्र सुभाष सिंह, निवासी झोटना, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर है।जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त अमित सिंह ने मादक द्रव्य के अवैध कारोबार से अर्जित धन से अपनी पत्नी अनीता सिंह के नाम पर अचल संपत्तियां खरीदी थीं। इस पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को पुलिस द्वारा SAFEEMA अधिनियम की धारा 68(F) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त संपत्तियों को नियमानुसार अस्थायी रूप से कुर्क कर दिया गया।कुर्क की गई संपत्तियों का विवरण,मौजा जखनियां गोविन्द, परगना शादियाबाद, तहसील जखनियां, जनपद गाजीपुर,आराजी संख्या 0636, रकबा 63.5 वर्ग मीटर,मौजा जखनियां गोविन्द, परगना शादियाबाद, तहसील जखनियां, जनपद गाजीपुर,आराजी संख्या 816, रकबा 64 वर्ग मीटर,इन दोनों संपत्तियों की बाजारू दर पर अनुमानित कीमत लगभग ₹60 लाख 35 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी और आगे भी ऐसी संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कुर्क किया जाएगा। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

300 likes
0 comments0 shares