Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur९ दिन पहले

बेलघाट में निकली ऐतिहासिक भव्य कलश यात्रा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं

बेलघाट में निकली ऐतिहासिक भव्य कलश यात्रा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं

बेलघाट में निकली ऐतिहासिक भव्य कलश यात्रा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था बेलघाट की पावन धरती पर स्थित दक्षिण मुखी प्राचीन हनुमान मंदिर से एक भव्य एवं ऐतिहासिक कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष रणवीर शाही एवं चंचल शाही के नेतृत्व में आयोजित इस विराट कलश यात्रा में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर इसे ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। कलश यात्रा की शुरुआत हनुमान मंदिर परिसर से हुई। श्रद्धालु कलश लेकर कमरिया घाट स्थित सरयू नदी के पावन तट तक पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। पूरे मार्ग में गाजे-बाजे, जय श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस भव्य यात्रा में लगभग 2000 से अधिक बालिकाओं, माताओं और बहनों ने सिर पर कलश धारण कर पूर्ण श्रद्धा, अनुशासन और आस्था के साथ सहभागिता निभाई। हजारों की संख्या में राम भक्त भी यात्रा में शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय हो उठा। मुख्य चौराहे, बेलघाट स्थित स्थल पर कलश यात्रियों का विशेष स्वागत किया गया। यहां बुलडोजर के माध्यम से पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। जैसे ही फूलों की वर्षा शुरू हुई, पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भावविभोर हो गए। यह दृश्य पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण बना रहा। कलश यात्रा के साथ प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी महाराज की आकर्षक झांकी भी निकाली गई, जिसे देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रथ पर सवार संत शांतनु जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। सड़कों से लेकर मुख्य मार्गों तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा बेलघाट आस्था में डूबा नजर आया। यह ऐतिहासिक कलश यात्रा अब बेलघाट से लेकर पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। आयोजन की भव्यता, अनुशासन और श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भागीदारी ने इसे क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल कर दिया है।

200 likes
0 comments0 shares