Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpur२६ मिनट पहले

गांधी-शास्त्री जयंती पर युवाओं ने किया रक्तदान बड़हलगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की

गांधी-शास्त्री जयंती पर युवाओं ने किया रक्तदान बड़हलगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की

गांधी-शास्त्री जयंती पर युवाओं ने किया रक्तदान बड़हलगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को युवाओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदान शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। कार्यक्रम में दुर्गावती हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मनोज यादव तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के युवा मंच के राष्ट्रीय प्रभारी शिखर गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। शिविर में डॉक्टरों की टीम, ब्लड बैंक की टीम और नर्सिंग स्टाफ ने रक्तदाताओं की जांच एवं रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा शिविर में पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और युवाओं को ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद करते हुए समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

1 likes
0 comments1 shares