Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२ दिन पहले

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,साइबर ठगी से

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील सुल्तानपुर।मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को बंधुआकला थाना पुलिस की टीम ने बाबा जी का सगरा पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने पंपलेट वितरित कर ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए।उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सरोज ने लोगों को बताया कि साइबर ठग अक्सर खुद को पुलिस या अन्य अधिकारी बताकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाते हैं और ठगी का शिकार बनाते हैं।उन्होंने कहा कि पुलिस किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती,बल्कि पूछताछ के लिए सीधे थाने बुलाती है। ऐसे में किसी भी अंजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को नहीं उठाना चाहिए।उन्होंने बताया कि यदि किसी के साथ साइबर अपराध होता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए,जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।चौपाल में मौजूद महिलाओं को वूमेन हेल्पलाइन,सीएम हेल्पलाइन समेत विभिन्न टोल फ्री नंबरों और महिला हितैषी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। साथ ही फेसबुक पर अंजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने और सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई।इस मौके पर सिपाही राहुल सिंह, रोहित सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

200 likes
0 comments0 shares