Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipur३२ मिनट पहले

आरक्षी भर्ती परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा

आरक्षी भर्ती परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा

आरक्षी भर्ती परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण 12 केंद्रों पर चल रही भर्ती परीक्षा, दोनों पालियों में 2465 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित गाजीपुर। जनपद में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन 08, 09 एवं 10 जून 2026 को कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हनुमान सिंह इंटर कॉलेज देवकली, शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज सहित अन्य केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का अवलोकन किया तथा परीक्षा कक्षों में पहुंचकर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड का मिलान कराया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन करें। किसी भी परीक्षा केंद्र पर लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।भर्ती परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पाली में निर्धारित 4800 अभ्यर्थियों में से 1244 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में 4800 अभ्यर्थियों में से 1221 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 2465 अभ्यर्थी अनुपस्थित दर्ज किए गए।जिला प्रशासन की सतर्क निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।

0 likes
0 comments1 shares