Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*NH-227 पर मौत का साया: लटकता हेड बोर्ड दे रहा दुर्घटना को

*NH-227 पर मौत का साया: लटकता हेड बोर्ड दे रहा दुर्घटना को

*NH-227 पर मौत का साया: लटकता हेड बोर्ड दे रहा दुर्घटना को न्योता, PWD बेखबर* संत कबीर नगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसवारी गांव में राष्ट्रीय राम जानकी मार्ग (NH-227) पर लगा एक क्षतिग्रस्त हेड बोर्ड इन दिनों बड़े हादसे का कारण बन सकता है। बसवारी गांव पुलिस चौकी के सामने लगा यह बोर्ड विभिन्न प्रमुख स्थानों—लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी तथा दूसरी दिशा में बड़हलगंज, जनकपुर, सिवान और बनारस की दूरी दर्शाता है। बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को आई भीषण आंधी में यह हेड बोर्ड क्षतिग्रस्त होकर खतरनाक तरीके से लटक गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, 30 अप्रैल को ही इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दे दी गई थी, लेकिन अब तक न तो इसे ठीक कराया गया और न ही हटाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरने वाले ट्रक और बस अक्सर इस लटकते बोर्ड से टकरा रहे हैं या छूकर निकल रहे हैं, जिससे वाहन चालकों में भय का माहौल है। किसी भी समय यह बोर्ड गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में जब राष्ट्रीय राम जानकी मार्ग PWD के इंजीनियर संदीप कुमार वर्मा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी, लेकिन अब तत्काल प्रभाव से इसे हटवाने की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस खतरनाक हेड बोर्ड को हटाकर सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

0 likes
0 comments1 shares