S
Gorakhpur९ दिन पहले
जीवित आदमी को मृत घोषित करने का आरोप गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।

जीवित आदमी को मृत घोषित करने का आरोप गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। विकास खंड गगहा के ग्राम अतायर का मामला सामने आया है जिसमें अतायर निवासी दुर्जन भारती पुत्र स्व अलगू भारती ने लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वह वृद्धा पेंशन पाता था लेकिन उसे पेपर में 28.6.24 को बिना किसी जांच पड़ताल के मृत्यु घोषित कर दिया गया है जिससे पेंशन रोक दी गई है अब पीड़ित विकास भवन, तहसील और ब्लाक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। पीड़ित व्यक्ति मुख्यमंत्री महोदय को भी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। अब पीड़ित का जो सहारा था वह बन्द हो गया है। इस सम्बन्ध में ग्राम विकास अधिकारी मनीष जयसवाल से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है यह टेक्निकल गड़बड़ी से हो गया है सुधार करके जिले पर फाइल भेज दिया गया है।
300 likes
0 comments0 shares