चौरीचौरा विधायक ई सरवन निषाद के प्रयास से 16 सड़कों की मिली स्वीकृति

चौरी चौरा गोरखपु।विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों के निर्माण और संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। विधायक ई. सरवन निषाद के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सरदारनगर और ब्रह्मपुर विकास खंडों में कुल 16 सड़कों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिली है। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 5 करोड़ 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।स्वीकृत कार्यों में दोनों विकास खंडों की आठ-आठ सड़कें शामिल हैं। लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा की उम्मीद लगाए बैठे ग्रामीणों को इन परियोजनाओं से राहत मिलने की उम्मीद है। गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने, आवागमन सुगम बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।विधायक ई. सरवन निषाद ने सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि चौरी चौरा की जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। जनता से किए गए वादों को जमीन पर उतारने के लिए लगातार प्रयास जारी हैंविधायक ने कहा कि चौरी चौरा में विकास कार्यों को लेकर जो कहा है, उसे करके दिखाने का प्रयास जारी रहेगा। जनता की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य आगे भी कराए जाएंगे, ताकि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की सुविधाएं पहुंच सकें।