गोरखपुर लहरों का संग्राम: 20 राज्यों के 245 खिलाड़ी, रामगढ़ताल में उतरे

गोरखपुर लहरों का संग्राम: 20 राज्यों के 245 खिलाड़ी, रामगढ़ताल में उतरे देशभर के रोअर्स- आज से रोइंग का महामुकाबला उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि चैंपियनशिप में मेजबान यूपी व पिछले संस्करण की विजेता आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी समेत 20 राज्यों की टीमों से 273 खिलाड़ी व टीम ऑफिशियल्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 136 बालक, 109 बालिका और 28 ऑफिशियल शामिल है। रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) के तत्वावधान में आयोजित 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप (बालक व बालिका) का सोमवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने उद्घाटन किया। मंगलवार से मुकाबले शुरू होंगे। इसमें 20 राज्यों के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल अंतरराष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए भी पूरी तरह तैयार है। प्रतिभागी टीमों को खेल भावना की शपथ दिलाते हुए रामगढ़ताल की खूबसूरती और यहां की खेल सुविधाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन का ही परिणाम है कि आज गोरखपुर स्पोर्ट्स हब के रूप में उभर रहा है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए आरएफआई के अध्यक्ष बालाजी मरपाड़ा ने कहा कि रामगढ़ताल अब रोइंग के ग्लोबल मैप पर आने के लिए तैयार है। यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर और पानी की स्थिति अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है।उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि चैंपियनशिप में मेजबान यूपी व पिछले संस्करण की विजेता आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी समेत 20 राज्यों की टीमों से 273 खिलाड़ी व टीम ऑफिशियल्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 136 बालक, 109 बालिका और 28 ऑफिशियल शामिल है। चैंपियनशिप में 10-10 स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक दांव पर होंगे। प्रतियोगिता की शुरुआत 19 मई को सुबह 7:30 बजे से होगी। सोमवार को खिलाड़ियों ने ताल में उतरकर लहरों पर अपनी तैयारियों को परखा। प्रतियोगिता में सिंगल स्कल, डबल स्कल, कॉक्सलेस पेयर्स, कॉक्सलेस फोर्स व क्वाड्रुपल स्कल शामिल हैं।आयोजन सचिव राजेश यादव ने बताया कि चैंपियनशिप में सबसे बड़ी मध्य प्रदेश की 29 सदस्यीय टीम प्रतिभाग करेगी। इसके अलावा हरियाणा व केरल की टीमों से 28-28 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह, आरएफआई की फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नवाबुद्दीन, आरएसओ आले हैदर, उप्र रोइंग एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य अजय भदौरिया व जागृति गुप्ता, गोरखपुर रोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल जायसवाल व सचिव राणा राहुल सिंह आदि मंचासीन रहे।ये टीमें कर रहीं प्रतिभागअंडमान-निकोबार, असम, आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी, चंडीगढ़, हरियाणा, आरएफआई-हिमाचल, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, आरएफआई-दिल्ली, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल।