Sultanpur१६ मिनट पहले
सुल्तानपुर शादी का दबाव बना तो मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती,मचा हड़कंप।
सुल्तानपुर शादी का दबाव बना तो मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती,मचा हड़कंप। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात शादी के लिए दबाव बनाए जाने से नाराज 23 वर्षीय युवती निर्माणाधीन मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती ने खुद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाने में जुट गई।विजेथुआ धाम के पास करीब डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू,तेज बारिश के बीच पुलिसकर्मियों को युवती को नीचे उतारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने युवती की मां को भी मौके पर बुलाया और लगातार बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। युवती का एक युवक से प्रेम संबंध है,जबकि युवक पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है। देर रात तक पुलिस टीम मौके पर डटी रही और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी रही।
0 likes
0 comments0 shares