शतचंडी महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

समाजसेवी एसके शर्मा ने फीता काट कर कलश यात्रा का किया शुभारंभ चौरी चौरा गोरखपुर।सरदारनगर क्षेत्र के भौवापार चौबे टोला स्थित मां काली मंदिर पर आयोजित नव दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के निमित्त मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में लहराते पताका और भगवा ध्वज हिंदू संस्कृति और भक्ति के प्रतीक के रूप में यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कलश धारण की हुई महिलाएं मंगल कलश सर पर धारण कर कतारबद्ध चलती महिलाओं ने यात्रा की पारंपरिक गरिमा को बढ़ावा दे रही थी। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का हुजूम उमर पड़ा और पूरे मार्ग में के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा मां काली मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समाजसेवी एसके शर्मा ने फीता काट कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। जो रउतैनियां होते हुए भैंसहा बाढन घाट पहुंची। यहां से विधिवत पूजन के बाद श्रद्धालु कलश में जल भरकर मंदिर स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कलश को स्थापित किया। समाजसेवी एसके शर्मा ने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं न केवल आध्यात्मिक जागृत लाती है बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देती है। इस अवसर पर कलश यात्रा में कमलेश चौहान, सुभाष चौहान, दिलीप निषाद, अजय चौबे, राजन चौबे, मनीष जायसवाल, अभिषेक राजभर, दीपक भारती, मुखलाल निषाद, विनय गुप्ता, चंदन पासवान सहित अन्य लोग कलश यात्रा में शामिल रहे।