Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria२० मिनट पहले

श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने में लाएं तेजी, पात्र परिवारों को मिले

श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने में लाएं तेजी, पात्र परिवारों को मिले

श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने में लाएं तेजी, पात्र परिवारों को मिले योजना का लाभ-डीएम देवरिया, 22 सितंबर। पंजीकृत एवं पात्र श्रमिकों तथा उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिलाने के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में बैठक कर आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र श्रमिक अथवा उसका परिवार आयुष्मान कार्ड की सुविधा से वंचित न रहे। इसके लिए श्रम विभाग और आयुष्मान टीम आपसी समन्वय से कार्य करते हुए पात्र लाभार्थियों को चिन्हित करें और उनका आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्ड निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाते हुए अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में भी जागरूक किया जाए, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर योजना का लाभ ले सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवार कार्ययोजना तैयार कर अभियान चलाने तथा नियमित रूप से इसकी प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि श्रम विभाग के पास उपलब्ध पंजीकृत श्रमिकों के विवरण का आयुष्मान टीम के साथ समन्वय कर पात्र लाभार्थियों का सत्यापन एवं कार्ड निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि पात्रता रखने वाले प्रत्येक परिवार तक योजना का लाभ पहुंचाना संबंधित विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, सहायक श्रम आयुक्त तथा आयुष्मान भारत योजना की टीम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares