Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

साधन सहकारी समिति शिवगढ़ के सचिव शिशिर तिवारी निलंबित,वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

साधन सहकारी समिति शिवगढ़ के सचिव शिशिर तिवारी निलंबित,वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सुल्तानपुर। सहकारिता विभाग ने वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोपों में विकास खंड लम्भुआ स्थित साधन सहकारी समिति शिवगढ़ के सचिव शिशिर तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्रवाई जिला प्रशासनिक समिति की 25 जून 2026 की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर की गई है।प्रारंभिक जांच में नियमों की अनदेखी,पूर्व अध्यक्ष के साथ संयुक्त हस्ताक्षर से वित्तीय लेनदेन,खातों के संचालन में अनियमितता,बिना सक्षम अनुमति सचिव पद का कार्यभार संभालने तथा करीब 10 लाख रुपये की जमा राशि से जुड़े मामलों में नियमों के उल्लंघन के आरोप सामने आए हैं।विभाग ने मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त कर 15 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।निलंबन अवधि में शिशिर तिवारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। साथ ही उन्हें समिति का पूरा चार्ज,अभिलेख और दस्तावेज नवनियुक्त सचिव आकाश सिंह को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

0 likes
0 comments0 shares