Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

मनबढों ने मां और बेटा को पीटा घायल, पांच लोगों के खिलाफमुकदमा दर्ज,

मनबढों ने मां और बेटा को पीटा घायल, पांच लोगों के खिलाफमुकदमा दर्ज,

हरपुर बुदहट गोरखपुर बांसगांव।संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीडीह निवासी बृजेश त्रिपाठी पुत्र राम सेवक त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने लकी तिवारी पुत्र बृजेन्द्र मणि, संध्या देवी पत्नी बृजेन्द्र मणि, प्रदुम्न तिवारी पुत्र हंसराज तिवारी, विपुल उपाध्याय पुत्र विनोद उपाध्याय और एक अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2),126( 2), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीडीह निवासी बृजेश त्रिपाठी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आज दिनांक 7 अप्रैल को दोपहर 12 बजे के करीब हमारा लड़का बृजकिशोर खेत से गेहूं लेकर घर आ रहा था कि रास्ते में घेर कर हमारे भाई के लड़के लकी तिवारी पुत्र बृजेन्द्र मणि व इनकी पत्नी संध्या देवी व इनके साथ गांव के प्रदुम्न तिवारी पुत्र हंसराज तिवारी व विपुल उपाध्याय पुत्र विनोद उपाध्याय और ग्राम पंचायत पिपरा निवासी एक रिस्तेदार के साथ हमारे लड़के को रास्ते में घेर कर लाठी डंडा से मारे पीटे जिससे लड़के का सिर फट गया और वह अचेत हो कर गिर पड़ा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग और हमारी पत्नी किरन पहुंची तो उक्त लोगों ने उन्हें भी दौड़ा कर मारपीट कर घायल कर दिए, और कहे कि भाग जाओ नहीं तो मां और बेटा दोनों को यही मारकर गाड़ देंगे। उक्त लोग इस तरह की घटना कई बार कर चुके हैं। हमारे खेत पर जबरन कब्जा कर रहे हैं,हमे अपने गेंहू की फसल नहीं काटने दे रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां और बेटा को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के हिसाब से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

0 likes
0 comments1 shares