Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

*विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी मनाया गया*

*विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी मनाया गया*

बड़हलगंज। आदर्श नगर पंचायत बड़हलगंज के विश्वनाथ उमर सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को पौधारोपण एवं केक काटकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पांच पौधों का रोपण किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने बच्चों की तरह पाल-पोस कर बड़ा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षित करे तो पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य स्वतः पूरा हो जाएगा। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख रामआशिष राय , वन क्षेत्राधिकारी शिवजीत सिंह, अधिशासी अधिकारी राम समुख, लिपिक सुनील कुमार,सभासद, राजीव मिश्र, जितेंद्र पासवान, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, संजय सोनकर, ऋषि चंद, दीपक गौड़, अमोल चंद चतुर्वेदी, राकेश राय, वेदप्रकाश त्रिपाठी, राजकुमार निगम,कमलेश पटेल, श्रीकांत सोनी, ताड़केश्वर वर्मा, वृजेश उमर, विजय जायसवाल एवं लल्लू शर्मा हिमांशु गौंड, उमेश यादव, विकास गौड़, राजेश जायसवाल, तैयब अंसारी, संजय पटवा, परमात्मा पटवा, अमरनाथ उमर, संजय कसेरा, आलोक त्रिपाठी, डॉ विजय जायसवाल, मनमोहन पटवा, प्रशांत उमर,राजेश दुबे, राधेश्याम भारती, अरविंद सिंह, रजनीकांत मिश्रा, सुरेश उमर अखिलेश ,श्रीवास्तव,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधारोपण का संकल्प लिया।

1 likes
0 comments0 shares