सुल्तानपुर दो दिन पूर्व हुई बस परिचालक से लूट की घटना का
सुल्तानपुर दो दिन पूर्व हुई बस परिचालक से लूट की घटना का कोतवाली नगर पुलिस ने किया खुलासा। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पर्यावरण पार्क के पास से बस परिचालक से लूट करने वाला अभियुक्त मो जावेद पुत्र अब्दुल,कुजड़ा बाग,पलटन बाजार गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त मो.जावेद के पास से एक हैंड बैग छोटा रंग काला,जिसमें पांच गड्डी सडक परिवहन निगम के मैनुअल टिकट, एक रोल टिकट मशीन मे लगाने वाला दो पेन, एक पीएनबी बैंक की पासबुक व 6 हजार 45 रुपये नगद हुआ बरामद। नगर कोतवाल संदीप कुमार राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक शिवानन्द यादव,उप निरीक्षक श्प्रदीप कुमार यादव,कांस्टेबल प्रमोद यादव ने परिचालक से लूट करने वाले लुटेरे मो.जावेद को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश। न्यायालय ने अभियुक्त को भेजा जेल। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोपाल दास पुल के पास दो दिन पूर्व शुक्रवार की सुबह हुई थी परिवहन निगम के परिचालक विनोद दुबे से लूट।