Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur१ मिनट से कम पहले

बिस्तर पर सो रहे सात वर्षीय बालक को सांप ने काटा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

बिस्तर पर सो रहे सात वर्षीय बालक को सांप ने काटा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। सहजनवां थाना क्षेत्र के बाहिलपार गांव में सोमवार की रात सर्पदंश से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार बाहिलपार निवासी धीरज का सात वर्षीय पुत्र हिमांशु रात करीब एक बजे बिस्तर पर सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। परिजन आनन-फानन में बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

0 likes
0 comments0 shares