Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

अंतरिक्ष से किताब तक: शुभांशु शुक्ला ने लखनऊ विश्वविद्यालय में लॉन्च की

अंतरिक्ष से किताब तक: शुभांशु शुक्ला ने लखनऊ विश्वविद्यालय में लॉन्च की

अंतरिक्ष से किताब तक: शुभांशु शुक्ला ने लखनऊ विश्वविद्यालय में लॉन्च की ‘द सेकेंड ऑर्बिट’, छात्रों से बोले - बड़ा सपना देखने से न डरें *लखनऊ।* भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में अपनी पहली किताब लॉन्च की। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ अंतरिक्ष यात्रा के अपने अनुभव साझा किए। किताब का नाम *‘द सेकेंड ऑर्बिट: बिलीफ ऑफ ए मैन… ड्रीम ऑफ 1.4 बिलियन हार्ट्स’* है। यह उनके भारतीय वायु सेना में फाइटर और टेस्ट पायलट से लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बनने तक के सफर पर आधारित संस्मरण है। शुक्ला ने कहा कि अंतरिक्ष यान के लिए शारीरिक और मानसिक अनुशासन बेहद जरूरी है, किताब में इसका विस्तार से वर्णन किया गया है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि बड़ा सपना देखने से न डरें और मेहनत से उसे पूरा करें।

0 likes
0 comments0 shares