आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी

आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी बधाई बड़हलगंज। कांग्रेस पार्टी द्वारा रामपुर खास की विधायक एवं विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा उर्फ मोना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बड़हलगंज के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। बड़हलगंज के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा एवं कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आराधना मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार होगा। बधाई देने वालों में राम निरंजन दुबे, साहिल विक्रम तिवारी, मिथिलेश कुमार वर्मा, अनूप दुबे, छबिलाल यादव, कमलेश यादव, रामानुज राय, सलमान, अजहर, प्रदीप तिवारी, बंधु गौड़, मोनू अंसारी, नरेंद्र तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी, जूत बंधन प्रसाद सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।