Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur२३ दिन पहले

पाली ब्लॉक में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया, जगह-जगह हुआ भव्य ध्वजारोहण

पाली ब्लॉक में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया, जगह-जगह हुआ भव्य ध्वजारोहण

घघसरा गोरखपुर। 26 जनवरी 2026 को पाली ब्लॉक क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे उत्साह, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण के साथ धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर देश के वीर शहीदों को नमन किया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख ई. शशी प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया और संविधान के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।विकास एकेडमी में विकास श्रीवास्तव, संस्कार एकेडमी रिठुआखोर में सतेन्द्र सिंह, पीजी ग्लोबल एकेडमी में डॉ. प्रभाकर वर्धन राज ने ध्वज फहराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक सतीश सिंह ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।घघसरा चौकी पर चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, वहीं आर जे मौर्य द्वारा भी ध्वजारोहण किया गया। प्राथमिक विद्यालय नचनी में प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश शुक्ला तथा कम्पोजिट विद्यालय पुंडा में अनील कुमार विश्वकर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी ने भी ध्वजारोहण कर देशभक्ति का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, भाषण प्रतियोगिता एवं मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित हुए। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल रहा और लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त किया।

1601 likes
0 comments0 shares