Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

सर्पदंश से महिला की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा

सर्पदंश से महिला की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा

सर्पदंश से महिला की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया बांसगांव संदेश रुद्रपुर देवरिया। रुद्रपुर तहसील में एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोड़र में सर्पदंश की दर्दनाक घटना में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं। मां के असमय निधन से तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, कोड़र गांव निवासी तारा देवी (35), पत्नी कोशल, को गुरुवार को घर के पास एक विषैले सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन तत्काल उन्हें बचाने में जुट गए, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतका के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। थानाध्यक्ष दिनेश द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय देवरिया भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

0 likes
0 comments1 shares