Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

दुर्गा पूजा और दशहरा पर सुरक्षा को लेकर घघसरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी

दुर्गा पूजा और दशहरा पर सुरक्षा को लेकर घघसरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी

घघसरा गोरखपुर। शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार को सहजनवां थाना क्षेत्र की घघसरा चौकी पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। चौकी प्रभारी आदर्श पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घघसरा बाजार, मुख्य चौराहा और रिठुआखोर रोड सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। चौकी प्रभारी ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा पंडालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। त्योहार की आड़ में हुड़दंग करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालु बिना किसी भय के पूजा-अर्चना कर सकें और त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। फ्लैग मार्च के दौरान चौकी के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares