Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया जनरल स्टोर का शुभारम्भ

चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया जनरल स्टोर का शुभारम्भ

बड़हलगंज। नगर पंचायत बड़हलगंज सीमा अंतर्गत बाछेपार स्थित हनुमान मन्दिर के पास कृष्णा जनरल स्टोर का शुभारम्भ उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री महेश उमर ने फीता काट कर किया। मंगलवार को कृष्णा जनरल स्टोर के प्रोपराइट कृष्णा गुप्ता के आमंत्रण पर पहुंचे व्यापारी नेता महेश उमर ने भगवान हनुमान की आराधन के पश्चात दुकान का शुभारम्भ कर संचालक को अपनी शुभकामना देकर, कहा कि दुकान पर गुणवत्ता परक वस्तुएं उचित मूल्य पर उपलब्ध होगी। इस अवसर पर सभासद दीपक शर्मा, आरएसएस कार्यकर्ता राजेश पटवा, संजय पटवा, परमात्मा पटवा, दिलीप निगम, हिमांशू गौड़, उमेश यादव, मिथिलेश तिवारी, अमन पटवा, अरविन्द मद्धेशिया, पारस सोनकर, विकास गौड़, मनोज निगम, रचित उमर आदि मौजूद थे।

1 likes
0 comments0 shares