Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagrajलगभग २ घंटे पहले

जगदीशपुर डीहा में श्रीमद् भागवत कथा में वामन चरित्र, श्रीराम व श्रीकृष्ण

जगदीशपुर डीहा में श्रीमद् भागवत कथा में वामन चरित्र, श्रीराम व श्रीकृष्ण

जगदीशपुर डीहा में श्रीमद् भागवत कथा में वामन चरित्र, श्रीराम व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन भीरपुर क्षेत्र के जगदीशपुर डीहा गांव में पंडित लालता प्रसाद द्विवेदी (अधिवक्ता) के आवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को कथा वाचक द्वारा वामन चरित्र, श्रीराम जन्म और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा सुनने के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया। कथा वाचक ने भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा सुनाते हुए बताया कि जब राजा बलि के अत्यधिक प्रभाव से देवताओं में चिंता बढ़ गई, तब भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर तीन पग भूमि मांगकर राजा बलि के अभिमान का हरण किया। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इसके बाद कथा में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जैसे ही कथा वाचक ने श्रीराम जन्म का वर्णन किया, वैसे ही पंडाल में “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर प्रभु के जन्मोत्सव की खुशी मनाई। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भी सुंदर वर्णन किया गया। मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाते समय पूरा पंडाल भक्ति में डूब गया। श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जैसे भजनों पर झूमते हुए भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजक पंडित लालता प्रसाद द्विवेदी अधिवक्ता ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और बताया कि कथा का आयोजन कई दिनों तक चलता रहेगा, जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा है।

0 likes
0 comments1 shares