सुलतानपुर-बल्दीराय शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चक कारीभीट के प्रधानाध्यापक निहाल अहमद

सुलतानपुर-बल्दीराय शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चक कारीभीट के प्रधानाध्यापक निहाल अहमद सेवानिवृत्त हो गए। लगभग साढ़े 18 वर्ष तक एक ही विद्यालय में सेवा देने वाले निहाल अहमद के सम्मान में विद्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहाँ शिक्षकों, शिक्षामित्रों और ग्रामवासियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। वक्ताओं ने कहा कि निहाल अहमद ने अपने कार्यकाल में विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में विद्यालय में अनुशासन और पठन-पाठन की व्यवस्था मजबूत हुई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्य भावुक नजर आए और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। इस अवसर पर सहायक अध्यापक संदीप वर्मा, प्रबंध समिति अध्यक्ष मोहम्मद अनवर, सहायक अध्यापक परशुराम मौर्य, सहायक अध्यापिका समरीन बानों, मोहम्मद आसिफ, खुर्शीद अहमद, शिक्षामित्र मेहरून निशा, शिक्षामित्र मंशा देवी, सुगना वर्मा, कांति वर्मा, रेखा देवी, आशा देवी, मोहम्मद जैद, अशर्फी लाल, अमन साद हुसैन सहित विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे।