Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बांसगांव में फिर सक्रिय हुए CCTV कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत। बांसगांव।

बांसगांव में फिर सक्रिय हुए CCTV कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत। बांसगांव।

बांसगांव में फिर सक्रिय हुए CCTV कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत। बांसगांव। बांसगांव टाउन और मुख्य चौराहों की निगरानी फिर CCTV कैमरों के माध्यम से शुरू हो गई है। यह पहल समाजसेवी अमरजीत सिंह के प्रयासों से संभव हो सकी है। बताया जाता है कि पूर्व में श्री अमरजीत सिंह द्वारा 16 CCTV कैमरे लगवाकर उन्हें बांसगांव व्यापारी कल्याण समिति को सौंपा गया था। बीच में कुछ तकनीकी कारणों से ये कैमरे बंद हो गए थे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने दोबारा सभी कैमरों को चालू करवाया। ये कैमरे हनुमानजी मंदिर से लेकर बांसगांव चौराहा, खजनी रोड, हॉस्पिटल रोड और कौड़ीराम रोड तक के क्षेत्रों को कवर कर रहे हैं। कैमरों के पुनः चालू होने से न केवल व्यापारियों बल्कि पुलिस विभाग, स्थानीय नागरिकों और दूर-दराज से आने वाले ग्राहकों को भी सुरक्षा का लाभ मिलेगा। समाजसेवी अमरजीत सिंह ने व्यापारी कल्याण समिति के वार्षिक उत्सव के दौरान बंद पड़े कैमरों को पुनः चालू कराने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा कर दिखाया। बांसगांव व्यापारी कल्याण समिति ने उनके इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद और बधाई दी है। समिति का कहना है कि कैमरों के पुनः चालू होने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा यह कदम जनकल्याणकारी सिद्ध होगा। इस अवसर पर बांसगांव व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष अजय सिंह, कोषाध्यक्ष शकील अहमद, पीयूष त्रिपाठी सहित अन्य सदस्य एवं कैमरा तकनीशियन उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares