Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

कपरवार में मनाई गई नेताजी की जयंती, उनके आदर्शों पर चलने का

कपरवार में मनाई गई नेताजी की जयंती, उनके आदर्शों पर चलने का

कपरवार में मनाई गई नेताजी की जयंती, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम बडहलगंज। कपरवार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में नेताजी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा नेताजी के विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपी यादव, धर्मचंद जायसवाल, अरविंद सिंह, शिवनाथ चौहान, प्रेम यादव, प्रदीप साहनी, अभिषेक गौड़, सुरेंद्र प्रसाद, सुधाकर चौरसिया, सचिन राजभर, असलम और रवींद्र दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा राजकुमार बारी, छोटे गुप्ता, उपेंद्र सिंह, राजाराम साहनी, शिवम साहनी, सुधीर यादव, प्रेमनाथ यादव, अश्मल शाह और दुखी साहनी सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। वक्ताओं ने नेताजी के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामाजिक न्याय, समानता और समाज के कमजोर वर्गों के हितों के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

0 likes
0 comments1 shares