Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग १ घंटा पहले

मधुबन में धूमधाम से हुआ होली मिलन समारोह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल

मधुबन में धूमधाम से हुआ होली मिलन समारोह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल

मधुबन में धूमधाम से हुआ होली मिलन समारोह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल बोले— “प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान के लिए हमेशा खड़ा हूं” गाजीपुर, 15 मार्च।जनपद गाजीपुर के मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा मधुबन में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन मनिहारी ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ अंशु के आवास पर गीत-संगीत और आपसी सौहार्द के साथ किया गया। समारोह में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और समाजसेवियों का गर्मजोशी के साथ जमावड़ा लगा रहा। अतिथियों का स्वागत बुके, मोमेंटो तथा अबीर-गुलाल लगाकर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह चंचल उपस्थित रहे। आयोजक एवं प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश सिंह अंशु ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “गाजीपुर जिले के सातों विधायकों का काम अकेले एमएलसी विशाल सिंह चंचल कराते हैं। वे लगातार जरूरतमंदों के सुख-दुख में शामिल होकर विकास के कारवां को आगे बढ़ा रहे हैं। मधुबन में जिस गर्मजोशी के साथ यह होली मिलन समारोह आयोजित हुआ है, वह यादगार रहेगा।”मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने उपस्थित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “मेरे कार्यकाल में कराए जा रहे विकास कार्यों पर मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ खड़ा हूं। अपने प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मान-सम्मान के लिए मैं 24 घंटे उनके साथ खड़ा रहने का प्रयास करता हूं और कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प रखता हूं।” उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए आयोजक राकेश सिंह अंशु को धन्यवाद देते हुए कहा कि “एक मंच और एक छत के नीचे इतने जनप्रतिनिधियों का एकत्र होना गौरव की बात है और यह एक मिसाल कायम करता है।”समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख बिरनु राजन सिंह, कमलेश सिंह उर्फ अकड़ू सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह पप्पू, पूर्व प्रमुख घुरा सिंह, युवा नेता अमित सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल पांडे, रमेश यादव और प्रदीप यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी अपने संबोधन में सभी ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को होली की बधाई दी।इस अवसर पर ग्राम सभा यूसुफपुर के प्रधान प्रतिनिधि झब्बू सिंह, ग्राम प्रधान जेपी यादव, कर्मवीर सिंह, सोनू, मिंटू सिंह, सिंखड़ी के प्रधान वीरेंद्र यादव, पप्पू यादव, अखिलानंद सिंह,नंदलाल यादव, बबलू गुप्ता, खंड विकास अधिकारी मनिहारी राकेश सिंह, एपीओ धर्मेंद्र यादव, राजेश्वर सिंह, पियूष विक्रम यादव सहित अनेक क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान प्रतिनिधि, सम्मानित नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन ग्राम प्रधान रितेश कुमार ने किया, जबकि आयोजक राकेश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। समारोह में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।

0 likes
0 comments1 shares