सम्पूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 585 शिकायतों में 65

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 585 शिकायतों में 65 का मौके पर निस्तारण गाजीपुर, 16 मई 2026। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित तृतीय शनिवार का सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कुल 203 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 22 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।जनपद की सभी सात तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 585 शिकायतें/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 65 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया,तहसीलवार प्राप्त शिकायतों की स्थिति इस प्रकार रही—सदर तहसील में 72 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 16 का निस्तारण मौके पर किया गया। कासिमाबाद तहसील में 57 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 7 का निस्तारण हुआ।जमानियां तहसील में 46 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 4 मामलों का निस्तारण किया गया।जखनियां तहसील में 125 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 7 का मौके पर समाधान हुआ। सैदपुर तहसील में 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 3 का निस्तारण किया।गया,मुहम्मदाबाद तहसील में 39 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 6 मामलों का समाधान किया गया।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन और आपसी विवादों के मामलों में दोनों विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, डीसी मनरेगा विजय कुमार यादव, तहसीलदार सेवराई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।