Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड में ईएसआईसी के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

*इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड में ईएसआईसी के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

*इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड में ईएसआईसी के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन* सहजनवा गोरखपुर इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड परिसर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम, सहजनवां के सहयोग से एक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर में कंपनी के सभी कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर का उद्घाटन ईएसआईसी की डॉक्टर पदमा राव एवं डॉक्टर मनीषा मौर्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर में कर्मचारियों की सामान्य स्वास्थ्य जाँच के साथ‑साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनके स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस पूरे चिकित्सा शिविर की समस्त व्यवस्थाएँ आईजीएल के डॉक्टर कमलेश कुमार सिंह द्वारा की गईं, जिनके कुशल प्रबंधन से शिविर सुचारू रूप से संपन्न हुआ। कंपनी प्रबंधन ने ईएसआईसी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी कर्मचारियों के स्वास्थ्य हित में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

0 likes
0 comments0 shares