Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

बांसगांव में दिल दहला देने वाली वारदात: 16 वर्षीय किशोर ने भाई, भाभी और भतीजे की गड़ासे से हत्या की

बांसगांव में दिल दहला देने वाली वारदात: 16 वर्षीय किशोर ने भाई, भाभी और भतीजे की गड़ासे से हत्या की

गोरखपुर। जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 16 वर्षीय किशोर ने अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की कथित रूप से गड़ासे से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी किशोर ने सोते समय अपने बड़े भाई अमित गुप्ता, भाभी रंजना गुप्ता और तीन वर्षीय भतीजे रियांश गुप्ता पर गड़ासे से हमला कर दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर की ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में जाकर बैठ गया। घटना के समय मृतक अमित के माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। चीख-पुकार सुनकर पिता मौके पर पहुंचे तो कमरे में बेटे, बहू और पोते के शव पड़े मिले। वहीं आरोपी हाथ में गड़ासा लेकर कमरे से बाहर निकलता दिखाई दिया। भयभीत पिता ने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares