Sultanpur३६ मिनट पहले
सुल्तानपुर कुड़वार थाना क्षेत्र के तारंगपुर गांव में पेड़ से गिरकर गंभीर
सुल्तानपुर कुड़वार थाना क्षेत्र के तारंगपुर गांव में पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया,लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।घटना की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।कुड़वार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में नगर कोतवाली पुलिस पंचनामा भरने की कार्रवाई कर रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
0 likes
0 comments0 shares