Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

नशामुक्ति और तिरंगा रैली से दिया देशभक्ति का संदेश

नशामुक्ति और तिरंगा रैली से दिया देशभक्ति का संदेश

बड़हलगंज, गोरखपुर। ग्रामीण मिनी स्टेडियम बड़हलगंज में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, गोरखपुर के युवा केंद्र बड़हलगंज द्वारा आयोजित नशामुक्त भारत अभियान में क्षेत्र के लोगों ने सहभागिता करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम स्थल से क्षेत्र पंचायत कार्यालय बड़हलगंज तक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के दौरान देशभक्ति गीतों और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश के अमर शहीदों को याद करते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बड़हलगंज राम आशीष राय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares