सुल्तानपुर। लंभुआ तहसील क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में मंगलवार को सहायता फाउंडेशन
सुल्तानपुर। लंभुआ तहसील क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में मंगलवार को सहायता फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए छोला एवं शरबत का वितरण किया गया।आयोजक मोहम्मद सुफियान ने बताया कि संस्था समय-समय पर सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। भंडारे के दौरान लोगों को जलपान कराकर सेवा भाव का संदेश दिया गया।इस अवसर पर संस्था के प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष मोहम्मद सुफियान, संगठन महामंत्री दीपक अग्रहरि, सुभाष सिंह, प्रिंस विश्वकर्मा, राम बहादुर पाल, राम अवध प्रजापति, रवि भास्कर, अभय राज सरोज, अवधेश सरोज, रामसुरेमन गौतम, राधेश्याम पूर्व प्रधान, राजू पाल, गुड्डू वर्मा, दीपांशु पाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।