Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

बांसगांव संदेश बरहज,बरहज तहसील में 21 अगस्त को लगेगा सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान

बांसगांव संदेश बरहज,बरहज तहसील में 21 अगस्त को लगेगा सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान

बरहज तहसील में 21 अगस्त को लगेगा सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान शिविर देवरिया, 18 अगस्त। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) राम जनम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न सोशल सेक्टर विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों के लिए “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से तहसील बरहज के सभागार में शिविर आयोजित होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में चयनित लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) ने तहसील बरहज क्षेत्र के सभी चयनित लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर तहसील बरहज के सभागार में उपस्थित होकर जनप्रतिनिधियों के हाथों स्वीकृति प्रमाण पत्र प्राप्त करें।

1 likes
0 comments1 shares