Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

भोजन की नई तकनीकी से सुधरेगा स्वास्थ्य, विशेषज्ञ देंगे जानकारी * 07 मार्च को लगेगा निःशुल्क एन डी एस

भोजन की नई तकनीकी से सुधरेगा स्वास्थ्य, विशेषज्ञ देंगे जानकारी * 07 मार्च को लगेगा निःशुल्क एन डी एस

बड़हलगंज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बड़हलगंज केंद्र पर आयोजित एक दिवसीय "नई भोजन प्रथा स्वास्थ्य शिविर" में विशेषज्ञ भोजन के तौर तरीकों में बदलाव कर स्वस्थ रहने का तरीका बताएंगे। मंगलवार को उक्त जानकारी देते हुए केंद्र की संचालिका रेखा दीदी ने बताया कि सूर्य के प्रकाश में पके शुद्ध और सात्विक अन्न के उपयोग से सुगर, ब्लडप्रेशर, गठिया, अल्सर, एलर्जी, बांझपन और कैंसर जैसे तमाम असाध्य रोगों से बचा जा सकता है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बड़हलगंज द्वारा अपने परिसर में आगामी 07 मार्च को सुबह 09 बजे से आयोजित निःशुल्क एन डी एस शिविर में विशेषज्ञ बीबी चौहान और सुनील कुमार बताएंगे कि अन्न को किस प्रकार से पका कर प्रयोग में लाने से असाध्य रोगों से बचा जा सकता है।

1 likes
0 comments0 shares