Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

कैम्ब्रिजियन एकेडमी चौरी चौरा में मना शिक्षक दिवस

कैम्ब्रिजियन एकेडमी चौरी चौरा में मना शिक्षक दिवस

चौरी चौरा गोरखपुर। ए एन कैम्ब्रिजियन एकेडमी में महान शिक्षाविद सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। विद्यालय परिवार ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में निदेशक मंजू शर्मा, प्रधानाचार्य वीना मिश्रा, ज्ञान प्रकाश राय तथा दुर्गेश चौधरी और सोनाली गुप्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और जीवन की सही दिशा भी प्रदान करते हैं। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते हैं। इस दौरान शिक्षक सुनील, परमानंद, नीलेश, दिलशाद, नंदू, मनजीत, साहिल, सिद्धि, शबाना, डालसी, रिंकी, निधि, श्वेता, प्रीति, सरिता, संजना और रंजना समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान और शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार का भाव नजर आया।

0 likes
0 comments1 shares